हमें प्रतिदिन कितना गुड़ खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 10:30

एक दिन में कितना गुड़ खा सकते हैं? जानें गुड़ खाने का सही तरीका, मात्रा और फायदे

गुड़ शरीर के ल‍िए फायदेमंद होता है, पर इसका ज्‍यादा सेवन करने से आपकी सेहत ब‍िगड़ भी सकती है। जानते हैं गुड़ खाने का सही तरीका

क्‍या गुड़ खाने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है? गुड़ में एंटीऑक्‍सीडेंट और ज‍िंक, सेलेन‍ियम की मात्रा पाई जाती है, इसका सेवन करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है पर ज्‍यादा सेवन करने से आपकी सेहत ब‍िगड़ सकती है तो फ‍िर एक द‍िन में क‍ितना गुड़ खाना चाह‍िए? गुड़ की तय मात्रा के अनुसार ही आपको गुड़ का सेवन करना चाह‍िए खासकर जो लोग रोजाना गुड़ खाते हैं। गुड़ में व‍िटाम‍िन बी12, बी6, कैल्‍श‍ियम, आयरन, फोलेट, फॉस्‍फोरस, सेलेन‍ियम, प्रोटीन आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। वजन घटाने के ल‍िए गुड़ फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम गुड़ से जुड़ी जरूरी बातें और उसे खाने का सही तरीका जानेंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्‍लीन‍िक की डाइटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से बात की।

एक द‍िन में क‍ितना गुड़ खा सकते हैं? (Quantity of jaggery to consume per day)
आप एक द‍िन में 50 से 60 ग्राम गुड़ खा सकते हैं। अगर आपको बीपी की समस्‍या है तो आपको गुड़ का सेवन हर द‍िन करना चाह‍िए। वहीं अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप रोजाना गुड़ का सेवन करें। आप खाना खाने के बाद गुड़ की छोटी डली खाएं तो खून की कमी जल्‍दी पूरी हो जाएगी, गुड़ हीमोग्‍लोब‍िन बढ़ाने में मदद करता है इसल‍िए ये फायदेमंद होता है, खून की कमी दूर करने के लि‍ए आपको लगातार दो से तीन महीने गुड़ का सेवन करना चाह‍िए।

क्‍या खाली पेट गुड़ खा सकते हैं? (Can you eat jaggery empty stomach)
आपको गुड़ गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लेना चााह‍िए। खाली पेट गुड़ खाने से बॉडी का तापमान अच्‍छा होता है और मेटाबॉल‍िज्‍म मजबूत होता है ज‍िससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है और अपच, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍या नहीं होती।
गुड़ खाने के बाद पानी पी सकते हैं? (Should you drink water after eating jaggery)

गुड़ को आप गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं, इसे सुबह खाली पेट खाएं तो डाइजेशन अच्‍छा रहेगा और कॉन्‍स‍ट‍िपेशन, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍या दूर होती है। गुड़ को गुनगुने पानी के साथ लेने से ल‍िवर साफ होता है। गुड़ को नैचुरल बॉडी क्‍लींजर माना जाता है। ल‍िवर में हान‍िकारक तत्‍व होते हैं ज‍िन्‍हें शरीर से बाहर करने के ल‍िए गुड़ फायदेमंद होता है।

रात में गुड़ खा सकते हैं? (Can we consume jaggery in night)
कुछ लोग रात को खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ में फैट नहीं होता है तो आप इसे रात के समय खा सकते है पर नौ से दस ग्राम से ज्‍यादा गुड़ रात के समय न खाएं। गुड़ खाने से पाचन इंजाइम्‍स एक्‍ट‍िव हो जाते हैं ज‍िससे कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती। जो लोग रात में कब्‍ज, पेट में दर्द, अपच की समस्‍या से परेशान होते हैं उन्‍हें गुड़ का एक छोटा टुकड़ा जरूर खाना चाह‍िए। गुड़ खाने से भोजन आसानी से पच जाता है और आपको गैस की समस्‍या नहीं होती।
गुड़ खाने से वजन कम होता है? (Jaggery helps in weight loss)

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्‍हें चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना चाह‍िए। गुड़ में पोटैश‍ियम की भरपूर मात्रा होती है। पोटैश‍ियम की मदद से इलेक्‍ट्रोलाइट कंट्रोल रहता है और मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ता है ज‍िससे आप वजन घटा पाते हैं इसके साथ ही गुड़ वॉटर र‍िटेंशन की समस्‍या को भी दूर करता है ज‍िससे वजन तेजी से घटता है। चीनी र‍िफाइंड होती है, इसको खाने से वजन बढ़ता है इसल‍िए आपको चीनी को गुड़ से र‍िप्‍लेस करना चाह‍िए।
अगर आपको गुड़ का सेवन करने से शरीर में कोई समस्‍या हो रही है तो उसका सेवन बंद कर दें और डॉक्‍टर की सलाह लेकर गुड़ की मात्रा अपने मुताब‍िक तय करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info